जानें कौन हैं प्रीति जिंटा के फेवरेट एक्टर ?

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा पिछले दिनों जीन गुडइनफ के साथ शादी को सुर्खियों थीं और वे अब अपनी आगामी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ को लेकर चर्चा में हैं. उनका कहना है कि वो सनी देओल को अपना पसंदीदा एक्टर मानती हैं और उनके साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा पिछले दिनों जीन गुडइनफ के साथ शादी को सुर्खियों थीं और वे अब अपनी आगामी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ को लेकर चर्चा में हैं. उनका कहना है कि वो सनी देओल को अपना पसंदीदा एक्टर मानती हैं और उनके साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं.

लंबे समय बाद सनी देओल के साथ काम कर रही अभिनेत्री से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,’ ज्यादा लंबा समय नहीं रहा. मैं सेट पर वापसी को लेकर बेहद खुश हू्ं. वो हमेशा मेरे दिल के करीब रहे हैं. मैं पहले उनसे डरती थी लेकिन उनके साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हूं. यह मजेदार होगा.’
प्रीति ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘फर्ज’, ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘हीरोज’ और ‘द हीरो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. प्रीति लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. एकबार फिर प्रीति अपने एक्टिंग से दर्शकों को हैरान करती नजर आयेंगी.
वहीं सनी देओल हाल ही में फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में नजर आये थे. दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




