आमिर खान पर बरसे पर्रिकर, पढें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पर करारा प्रहार किया है. देश छोड़ने वाले असहिष्णुता के बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने इस बयान को घमंड से भरा बताया है. पर्रिकर ने आमिर खान के नाम का उल्लेख किए बिना कहा कि एक अभिनेता ने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पर करारा प्रहार किया है. देश छोड़ने वाले असहिष्णुता के बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने इस बयान को घमंड से भरा बताया है. पर्रिकर ने आमिर खान के नाम का उल्लेख किए बिना कहा कि एक अभिनेता ने कहा है कि उनकी पत्नी भारत से बाहर जाना चाहती है. उनका यह बयान दंभपूर्ण है.

पर्रिकर ने कहा कि यदि मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं अपना घर छोड़कर चला जाऊंगा. मैं तब भी अपने घर से प्यार करूंगा और हमेशा उसे बंगला बनाने का सपना देखता रहूंगा जबतक कि मेरा सपना पूरा नहीं हो जाता है. यह बातें रक्षा मंत्री ने सियाचिन पर मराठी पत्रकार-लेखकर नितिन गोखले की पुस्तक के विमोचन के बाद कही.

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में आमिर ने यह कहते असहिष्णुता के कथित बढ़ते माहौल पर सुर में सुर मिलाया था कि वह ऐसी बढ़ती घटनाओं से चिंतित है और इन घटनाओं से वे स्तब्ध हैं. आमिर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव ने सुझाव तक दिया था कि देश छोड़ देना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola