ePaper

सलमान मेरे छोटे भाई जैसा: संजय दत्‍त

Updated at : 30 Jul 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान मेरे छोटे भाई जैसा: संजय दत्‍त

मुंबई: अभिनेता संजय दत्‍त का जन्‍मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मना. उनकी पत्‍नी मान्‍यता दत्‍त ने कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टग्राम पर साझा की थी. इसी बीच ऐसी भी खबरें आई कि देर शाम तक सलमान खान संजय के घर पहुंच सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसके बाद दोनों की दरार की खबरों ने और तूल […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता संजय दत्‍त का जन्‍मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मना. उनकी पत्‍नी मान्‍यता दत्‍त ने कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टग्राम पर साझा की थी. इसी बीच ऐसी भी खबरें आई कि देर शाम तक सलमान खान संजय के घर पहुंच सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इसके बाद दोनों की दरार की खबरों ने और तूल पकड़ लिया. लेकिन अब संजय दत्‍त ने इस मामले में अपनी चुप्‍पी तोड़ी है.

संजय दत्‍त ने कहा,’ सलमान उनके छोटे भाई हैं और काम की व्यस्तता के कारण उनकी आए दिन मुलाकात नहीं हो पाती.’ फिल्म जगत में बेहतरीन दोस्त कहलाने वाले संजय और सलमान तब से साथ नजर नहीं आये जब से संजय जेल से छूट कर आए हैं. इससे दोनों के बीच सब कुछ ठीक न होने की अटकलें लगाई जाने लगीं.

पूछे जाने पर संजय ने कहा ‘सलमान मेरे छोटे भाई हैं. वह हमेशा ही मेरे छोटे भाई थे और रहेंगे.’ उन्होंने चिंकारा के शिकार के मामले में आए फैसले पर खुशी जताई. इस मामले में सलमान को क्लीन चिट दी गई है. संजय का कहना है कि न्याय हुआ है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola