विन डीजल की बांहों में दिखीं दीपिका पादुकोण, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. वहीं कुछ दिनों पहले आये फिल्म के ट्रेलर में उनके फैंस ने शिकायत की है वो ट्रेलर में सिर्फ एकबार ही नजर आई है. लगता है फैंस को खुश करने के लिए दीपिका ने एक […]
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ को लेकर खासा उत्साहित हैं. वहीं कुछ दिनों पहले आये फिल्म के ट्रेलर में उनके फैंस ने शिकायत की है वो ट्रेलर में सिर्फ एकबार ही नजर आई है. लगता है फैंस को खुश करने के लिए दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका ही दीपिका नजर आ रही है.
इस वीडिया में दीपिका अभिनेता विन डीजल की बांहों में दिख रही हैं. इसके अलावा वे एक्शन सीन्स करती हुई भी नजर आ रही हैं. डीजे कारुसो के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका सेरेना हंगर की भूमिका में दिखाई देंगी. दीपिका सेट पर बाकी कोस्टार्स के साथ चिल करती नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BIZH-tHDQhz/
वर्ष 2002 में फिल्म ‘XXX’ और 2005 में आई ‘ XXX: स्टेट ऑफ़ द यूनियन’ के बाद ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ तीसरी फिल्म है. यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. फिलहाल दीपिका बॉलीवुड फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर भी बिजी होनेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




