ePaper

काश मैं ‘जॉली एलएलबी'' के सीक्वेल का हिस्सा बनता : अरशद

Updated at : 28 Jul 2016 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
काश मैं ‘जॉली एलएलबी'' के सीक्वेल का हिस्सा बनता : अरशद

मुंबई : अभिनेता अरशद वारसी ने कहा कि काश वह ‘जॉली एलएलबी’ सीक्वेल का हिस्सा बनते. बहरहाल, वह अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म में एक अतिथि भूमिका निभा सकते हैं. अरशद ने सुभाष कपूर की ‘जॉली एलएलबी’ में एक वकील की भूमिका निभाई थी. लेकिन इस फिल्म के सीक्वेल के लिए फिल्म निर्माताओं ने अक्षय कुमार […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अरशद वारसी ने कहा कि काश वह ‘जॉली एलएलबी’ सीक्वेल का हिस्सा बनते. बहरहाल, वह अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म में एक अतिथि भूमिका निभा सकते हैं.

अरशद ने सुभाष कपूर की ‘जॉली एलएलबी’ में एक वकील की भूमिका निभाई थी. लेकिन इस फिल्म के सीक्वेल के लिए फिल्म निर्माताओं ने अक्षय कुमार को अनुबंधित किया है.

अरशद ने बताया, ‘‘ मेरी इच्छा इस भूमिका को करने की थी, लेकिन तब मेरे पास कई अन्य फिल्में थीं। मैं एक अतिथि भूमिका कर सकता हूं.. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मैं इस इसकी स्क्रिट का हिस्सा हूं या नहीं. साथ ही मेरे पास समय होना चाहिए क्योंकि अन्य परियोजनाओं के लिए मैं मुंबई से बाहर रहूंगा.’ ‘इश्किया’ फिल्म के अभिनेता ने कहा कि वह ‘जॉली एलएलबी’ के सीक्वेल का हिस्सा नहीं बनने को लेकर मायूस नहीं हैं. ‘‘ यह दूसरों के लिए विश्वास करना मुश्किल होगा कि कैसे मुझपर फर्क नहीं पड़ता. वास्तव में इसका मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola