ePaper

फाइनली एकसाथ काम करेंगे रणवीर-करण

Updated at : 26 Jul 2016 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनली एकसाथ काम करेंगे रणवीर-करण

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और करण जौहर के बीच अच्‍छी दोस्‍ती है लेकिन अभी तक दोनों ने एकसाथ किसी भी फिल्‍म में काम नहीं किया है. खबरों की मानें तो दोनों जल्‍द ही एक फिल्‍म में एकसाथ काम कर सकते हैं. कुछ दिनों पहले ही करण जौहर के प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘राम लखन’ के लिए […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और करण जौहर के बीच अच्‍छी दोस्‍ती है लेकिन अभी तक दोनों ने एकसाथ किसी भी फिल्‍म में काम नहीं किया है. खबरों की मानें तो दोनों जल्‍द ही एक फिल्‍म में एकसाथ काम कर सकते हैं.

कुछ दिनों पहले ही करण जौहर के प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘राम लखन’ के लिए रणवीर का नाम सामने आ रहा था लेकिन फिर यह फिल्‍म ठण्‍डे बस्‍ते में डाल दी गई. सूत्रों के अनुसार करण ने एक रोमांटिक फिल्‍म के लिए रणवीर को अप्रोच किया था.

फिल्‍म की डेट्स और फीस की बात चल रही है. ऐसे में कोई बड़ी घोषणा हो सकती है.

रणवीर इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में वे अभिनेत्री वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आयेंगे. दोनों की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है और फिल्‍म के कई पोस्‍टरर्स जारी कर दिये गये है जिसमें रणवीर-वाणी एकदूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं.

वहीं करण अपनी आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा, ऐश्‍वर्या राय और फवाद खान मुख्‍य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola