ePaper

आरती के साथ सिंगापुर में रिलीज हुई ‘कबाली''

Updated at : 23 Jul 2016 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
आरती के साथ सिंगापुर में रिलीज हुई ‘कबाली''

सिंगापुर : सुपरस्‍टार रजनीकांत के प्रशंसकों ने तमिल फिल्म ‘कबाली’ के प्रदर्शित होने पर आरती की और भारतीय सुपरस्टार के कटआउट पर माला पहनायी. साथ ही इस फिल्म की कई अतिरिक्त शो भी चलाए गए. रेक्स सिनेमा के बाहर लंबी कतारें देखी गयी जहां पर प्रशंसकों ने रजनीकांत के करीब चार मीटर उंचे कटआउट के […]

विज्ञापन

सिंगापुर : सुपरस्‍टार रजनीकांत के प्रशंसकों ने तमिल फिल्म ‘कबाली’ के प्रदर्शित होने पर आरती की और भारतीय सुपरस्टार के कटआउट पर माला पहनायी. साथ ही इस फिल्म की कई अतिरिक्त शो भी चलाए गए.

रेक्स सिनेमा के बाहर लंबी कतारें देखी गयी जहां पर प्रशंसकों ने रजनीकांत के करीब चार मीटर उंचे कटआउट के लिए फूलों की एक माला का प्रबंध किया था. गैंगेस्टर आधारित इस फिल्म से उन्होंने करीब दो साल के बाद बडे पर्दे पर वापसी की है जिसकी शूटिंग मुख्यरुप से मलेशिया में की गयी थी.

प्रशंसकों ने बडे पर्दे पर 65 वर्षीय अभिनेता की वापसी का भी जश्न मनाया और रेक्स सिनेमा में एक छोटे कटआउट के सामने आरती कर खुशी का इजहार किया और तालियां बजायी. स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, ‘कबाली’ के पहले दिन भारी बुकिंग हुयी औैर कैथी कॉम्पलेक्स की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली धीमा हो गयी और संचालकों ने अतिरिक्त शो भी चलाए.

भारी-भीड की आशंका को देखते हुये रेक्स सिनेमा ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. रेक्स के 1,736 सीटों वाले हॉलों का टिकट बिक गया जबकि कैथी ने अपने सभी पांचों शाखाओं में फिल्म दिखायी. पा राजींथ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कबाली’ में ताईर्वान के अभिनेता विंसटोन चाओ भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola