‘दबंग 3” में नहीं होंगी सोनाक्षी सिन्हा, ये कर सकती हैं सलमान संग रोमांस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों कबीर खान की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं इसके बाद सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ की तीसरी सीरीज ‘दबंग 3’ की शूटिंग करेंगे. लेकिन फिल्म में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. खबरों की मानें फिल्म में ‘रज्जो’ के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा नहीं होगी. Spotboye.com […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों कबीर खान की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं इसके बाद सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ की तीसरी सीरीज ‘दबंग 3’ की शूटिंग करेंगे. लेकिन फिल्म में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. खबरों की मानें फिल्म में ‘रज्जो’ के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा नहीं होगी.
Spotboye.com में छपी खबर के अनुसार ‘दबंग’ के प्रोड्यूसर अरबाज खान किसी नयी अभिनेत्री को साइन करने का मन बना रहे हैं. ऐसे में अपनी स्लिम और हॉट फिगर से दर्शकों को हैरान कर रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को इस रोल के लिए फिट माना जा रहा है. इनदिनों परिणीति फिल्म ‘ढिसूम’ के आइटम सॉन्ग ‘जानेमन आह…’ से खासा सुर्खियां बटोर रही हैं.

इस वेबसाइट को सलमान से जुडे एक सूत्र ने बताया कि, अरबाज खान के हिसाब से परिणीति इस रोल के लिए फिट नजर आ रही है. ऐसे में वे तुरंत की ‘इश्कजादे’ अभिनेत्री से संपर्क कर सकते हैं.
खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि सलमान और सोनाक्षी के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. दरअसल सोनाक्षी ने अरबाज की फिल्म ‘डॉली की डोली’ में काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था जो बात सलमान और अरबाज दोनों का रास नहीं आई. ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान भी सोनाक्षी संग काम करने के मूड में नहीं है.
आईफा अवार्ड्स के दौरान भी सलमान और सोनाक्षी एकदूसरे को इग्नोर करते नजर आये थे. अब ऐसे में ‘दबंग 3’ के फिल्ममेकर्स एक अच्छे रिप्लेसमेंट की खोज में हैं. वहीं अगर परिणीति इस फिल्म को हां करती हैं तो सलमान के साथ उनकी यह पहली फिल्म होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










