ePaper

अनुष्का शर्मा ने पूरी की ‘फिलौरी'' की शूटिंग

Updated at : 30 Jun 2016 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा ने पूरी की ‘फिलौरी'' की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी दूसरी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फिलौरी’ की शूटिंग पूरी की और फिल्म से जुडे सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनशई लाल ने किया है. फिल्म में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ के अभिनेता सुरज शर्मा भी हैं. अनुष्का ने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी दूसरी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फिलौरी’ की शूटिंग पूरी की और फिल्म से जुडे सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनशई लाल ने किया है.

फिल्म में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और ‘लाइफ ऑफ पाई’ के अभिनेता सुरज शर्मा भी हैं. अनुष्का ने फिल्म के आखिरी दिन की शूटिंग की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘ ‘फिलौरी’ की शूटिंग पूरी हूई…दूसरे होम प्रोडक्शन पर हमारे साथ काम करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया. यह खुशी और उदासी भरी मिलीजुली भावना है.’

अप्रैल में पंजाबी त्योहार वैशाखी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी. फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है. अनुष्का की बतौर निर्माता पहली फिल्म 2015 में आई ‘एनएच10′ थी जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी.

इसके अलावा अनुष्‍का की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ जल्‍द ही रिलीज होनेवाली है. फिल्‍म में सलमान खान रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं और अनुष्‍का भी रेसलर की भूमिका में ही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola