इरफान खान ने दिया विवादित बयान,कहा- कुर्बानी...

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रमोशन को लेकर कई शहरों का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में जयपुर में आयोजित अपने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने ईद-उल-जुहा को लेकर विवादित बयान दिया है. ‘पीकू’, ‘तलवार’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्मों से खासा तारीफे बटोर चुके अभिनेता ने कहा,’ कुर्बानी […]
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रमोशन को लेकर कई शहरों का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में जयपुर में आयोजित अपने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने ईद-उल-जुहा को लेकर विवादित बयान दिया है.
‘पीकू’, ‘तलवार’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्मों से खासा तारीफे बटोर चुके अभिनेता ने कहा,’ कुर्बानी का मतलब अपनी किसी अजीज चीज को कुर्बान कर देना होता है. ऐसा नहीं कि बाजार से दो बकरे खरीद लाये और उन्हें कुर्बान कर दिया जाये. आपको उन बकरों से कुछ लेना-देना नहीं है तो वो कुर्बानी कहां से हुई? इससे कौन सी दुआ कबूल होती है.’
उन्होंने आगे फिर कहा,’ हर आदमी अपने दिल से पूछे किसी की जान लेने से क्या उसको पुण्य मिल जायेगा. हमारे जो त्योहार है, उनका मतलब हमें समझना चाहिये कि वो क्यों बनाये गये हैं. मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसे देश में रह रहा हूं जहां सभी धर्मो का सम्मान होता है.’
उन्होंने मंत्रियों पर भी निशाना साधा और कहा,’ जिस तरह एक मदारी डमरू बजाकर ऐसा वादा करता है कि सांप और नेवले की लड़ाई दिखायेगा, लेकिन कभी दिखाता नहीं. कुछ ऐसे ही वादे मंत्री करते हैं पर उन वादों को पूरा नहीं कर पाते.’
वहीं इरफान ने अभिनेता सलमान खान और दूसरे सेलीब्रिटीज के बयानों को लेकर कहा, सेलीब्रिटीज भी इंसान होते हैं आप उनको महान आत्मा मत समझिये. उनसे भी गलती हो सकती है. उनकी बातों को सीरीयसली नहीं लेना चाहिये.
‘मदारी’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए गृहमंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है. निशिकांत कामत की यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




