बॉलीवुड ने इस्तांबुल हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले की निंदा की

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, अनुपम खेर और शेखर कपूर आदि ने इस्तांबुल हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी.इस्लामिक स्टेट समूह के तीन संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों ने कल इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर हमला किया जिसमें 41 लोग मारे गये और कई अन्य घायल […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, अनुपम खेर और शेखर कपूर आदि ने इस्तांबुल हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी.इस्लामिक स्टेट समूह के तीन संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों ने कल इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर हमला किया जिसमें 41 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये.

अनिल कपूर ने लिखा कि इस्तांबुल हवाईअड्डे पर हुए जघन्य हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. पीडितों और उनके परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना. ये दुनिया कहां आ गयी है. अपने बेटों रेहान और रेधान के साथ अफ्रीका में छुट्टी मना रहे ऋतिक भारत लौट रहे थे तभी इस्तांबुल हवाईअड्डे पर उनकी कनेक्टिंग उडान छूट गयी और वह हमले से कुछ घंटे पहले तक वहां अटके रहे.
भारत पहुंचने के बाद ऋतिक ने ट्वीट किया, ‘‘इस्तांबुल में कनेक्टिंग उडान छूट गयी और हवाईअड्डे पर ही अटक गये क्योंकि अगली उडान अगले दिन थी लेकिन इकनॉमी श्रेणी में टिकट लिया और जल्दी उडान भरी .’ अभिनेता ने मदद के लिए हवाईअड्डे के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया और अपने प्रशंसकों से आतंकवाद के खिलाफ लडाई में एकजुट होने को कहा.
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्वीट किया, ‘इस्तांबुल हमला एक बार फिर याद दिलाता है कि हमें इस दुनिया को बदलने के लिए बहुत कुछ करने की जरुरत है.’ अभिषेक बच्चन ने पोस्ट किया, ‘‘इस्तांबुल इस घडी में मजबूत रहे. हमारी दुआएं आपके साथ हैं.’ अभिनेता अनुपम खेर, अर्जुन कपूर और अदाकारा श्रद्धा कपूर ने भी हमले की निंदा करते हुए मृतकों और उनके परिजनों के लिए दुआएं कीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola