ePaper

सोनाक्षी का दमदार लुक,‘अकीरा'' का नया पोस्‍टर रिलीज

Updated at : 29 Jun 2016 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
सोनाक्षी का दमदार लुक,‘अकीरा'' का नया पोस्‍टर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने हाल ही अपनी आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ का नया पोस्‍टर शेयर किया है. पोस्‍टर में उनका लुक बेहद दमदार और शानदार नजर आ रहा है. बैंकग्राउंड में अनुराग कश्‍यप और कोंकणा सेन भी दिखाई दे रही हैं. इस पोस्‍टर को शेयर करते हुए ‘दबंग गर्ल’ ने लिखा,’ वो लड़ेगी. किसी को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने हाल ही अपनी आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ का नया पोस्‍टर शेयर किया है. पोस्‍टर में उनका लुक बेहद दमदार और शानदार नजर आ रहा है. बैंकग्राउंड में अनुराग कश्‍यप और कोंकणा सेन भी दिखाई दे रही हैं.

इस पोस्‍टर को शेयर करते हुए ‘दबंग गर्ल’ ने लिखा,’ वो लड़ेगी. किसी को माफ नहीं किया जा सकता.’

https://twitter.com/sonakshisinha/status/747708218151997440

ए आर मुरुगदास के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में अनुराग कश्‍यप निगेटिव भूमिका में नजर आयेंगे और गेस्‍ट रोल में अक्षय कुमार भी होंगे. यह फिल्‍म तमिल फिल्‍म ‘मौना गुरू’ की रीमेक है जो आगामी 2 सितंबर को रिलीज होनेवाली है.

इस फिल्‍म में सोनाक्षी एक्‍शन सीन करती हुई भी नजर आयेंगी. उन्‍होंने एक बयान में कहा था कि इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली है. पोस्‍टर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍मों में दुश्‍मनों के छक्‍के छुड़ाती दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola