ePaper

संजय दत्त की फिल्मों में वापसी में देरी, जानें वजह ?

Updated at : 29 Jun 2016 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
संजय दत्त की फिल्मों में वापसी में देरी, जानें वजह ?

मुंबई : अभिनेता संजय दत्त की फिल्म जगत में वापसी कराने वाली फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी में होने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म निर्माताओं द्वारा स्क्रप्टि तय नहीं कर पाने और अभिनेत्री का चयन नहीं होने पाने के चलते शूटिंग टाल दी गई है. 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में जेल […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता संजय दत्त की फिल्म जगत में वापसी कराने वाली फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी में होने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म निर्माताओं द्वारा स्क्रप्टि तय नहीं कर पाने और अभिनेत्री का चयन नहीं होने पाने के चलते शूटिंग टाल दी गई है.

1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में जेल की सजा पूरी करने के बाद 56 वर्षीय दत्त को सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म के लिए शूटिंग इसी साल गर्मी में शुरु करनी थी. लेकिन इसकी तिथि बढाकर अगस्त किए जाने से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म टल सकती है.

हालांकि, एक निर्माता ने इस तरह की रिपोर्ट को खारिज किया.

जी स्टूडियोज के गिरीश जौहर ने बताया, ‘यह फिल्म टाली नहीं गई है. सिद्धार्थ आनन्द अभी स्क्रिप्‍ट पर काम कर रहे हैं. हमें इस फिल्म के लिए अभी तक सही अभिनेत्री नहीं मिली है. हम युवा चेहरा तलाश रहे हैं. इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरआत में चालू हो सकती है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola