नवादा में परिवार नियोजन अभियान की आज से शुरुआत, 10 जुलाई तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
फाइल फोटो
Nawada News : 27 जून से शुरू होगा सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा, परिवार नियोजन को लेकर चलेगा विशेष जागरूकता अभियान. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
Nawada News : जिले में परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 27 जून से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाले सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सदर अस्पताल के सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अमोद वाजपेयी ने की, जबकि संचालन डीपीएम रजनीश रंजन ने किया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस और जीविका मिलकर चलाएंगे परिवार नियोजन जागरूकता अभियान
इस दौरान पखवाड़ा के सफल संचालन के लिए रूपरेखा तय की गई और परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया. प्रभारी सिविल सर्जन ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार नियोजन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाया जाएगा.
अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचेगी सेवाएं
बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, आशा फैसिलिटेटर, आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका, जीविका प्रतिनिधियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. अभियान के माध्यम से परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने और उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







