सुशांत संग थाईलैंड में नहीं हैं कृति सैनन, तोड़ी चुप्पी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने थाईलैंड में फिल्म ‘राब्ता’ के अपने सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ छुट्टियां मनाने की खबर से इनकार किया और कहा कि वह अपनी बहन के साथ घर पर हैं. ऐसी खबरें आ रही थीं कि सुशांत और कृति थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. फिल्म ‘दिलवाले’ की […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने थाईलैंड में फिल्म ‘राब्ता’ के अपने सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के साथ छुट्टियां मनाने की खबर से इनकार किया और कहा कि वह अपनी बहन के साथ घर पर हैं. ऐसी खबरें आ रही थीं कि सुशांत और कृति थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं.
फिल्म ‘दिलवाले’ की 25 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा कि जब वह घर पर अपनी बहन के साथ हैं तो उनकी वह हमशक्ल कौन है जो थाईलैंड में छुट्टियां मना रही है.
उन्होंने अपनी और अपनी बहन की एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘जब मैं घर पर नुपुर सेनन के साथ चाय पी रही हूं तो वह मेरी हमशक्ल कौन है जो थाईलैंड में छुट्टियां मना रही है.’
Having Chai at home with my Lovebird @NupurSanon !! Who's my look-alike holidaying in Thailand?😳 pic.twitter.com/CQrkMspkht
— Kriti Sanon (@kritisanon) June 28, 2016
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि सुशांत और कृति एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. जिसके बाद कृति ने ट्वीट को इन बातों का खंडन किया था. बतातें चलें कि कुछ दिनों पहले ही सुशांत का अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ ब्रेकअप हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




