ePaper

‘दंगल'' की पटकथा शानदार है : सलमान खान

Updated at : 27 Jun 2016 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
‘दंगल'' की पटकथा शानदार है : सलमान खान

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म ‘सुल्तान’ और आमिर खान की ‘दंगल’ में नायकों की भूमिका में समानता होने के बावजूद इन दोनों फिल्मों की तुलना करने का कोई तुक नजर नहीं आता और उन्होंने अपने दोस्त की आगामी फिल्म की पटकथा की तारीफ की है. दोनों खान अपनी-अपनी फिल्मों में पहलवानों की भूमिका […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म ‘सुल्तान’ और आमिर खान की ‘दंगल’ में नायकों की भूमिका में समानता होने के बावजूद इन दोनों फिल्मों की तुलना करने का कोई तुक नजर नहीं आता और उन्होंने अपने दोस्त की आगामी फिल्म की पटकथा की तारीफ की है.

दोनों खान अपनी-अपनी फिल्मों में पहलवानों की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसी खबरें थीं कि ‘सुल्तान’ का ट्रेलर देखने के बाद आमिर को लगा था कि ‘दंगल’ को मुश्किल हो सकती है. सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘आमिर डर गया है? वह ‘दंगल’ कर रहा है और वह डर गया है? तो फिर उसने ‘दंगल’ क्यों किया? आमिर (‘सुल्तान’ से) क्यों डरेगा?’

सलमान ने कहा, ‘मेरी फिल्म उसकी फिल्म से अलग है. हम दोनों जानते थे कि दोनों फिल्में कुश्ती के बारे में हैं. ऐसे में, क्या इसका यह मतलब है कि अगर शाहरुख खान एक लव स्टोरी कर रहा है तो मैं उसे नहीं करुंगा? मैंने आमिर की (फिल्म की) कहानी सुनी है और यह शानदार है.’

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सुल्तान’ पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन के ईद-गिर्द घूमती है. आदित्य चोपडा द्वारा निर्मित ‘सुल्तान’ अगले माह ईद के दौरान प्रदर्शित होगी जबकि ‘दंगल’ इस साल दिसंबर में आएगी.

फिल्म ‘दंगल’ पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपनी बेटियों बबीता कुमारी और गीता को यह खेल सिखाया. ‘दबंग’ के स्टार अभिनेता ने चुटीले अंदाज में कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता तो वह ‘दंगल’ भी कर लेते.

सलमान ने बताया कि उन्होंने अपने ‘सुल्तान’ वाले प्रशिक्षक को ‘दंगल’ में आमिर की मदद के लिए भेजा. सलमान ने कहा, ‘मैं बडे दिल का इंसान हूं.’ ऐसी चर्चाएं हैं कि सलमान और आमिर की वर्ष 1994 में आई हिट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल बन रहा है.

आमिर के साथ फिल्म करने के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, ‘मैं लंबे समय से आमिर के साथ काम करने के लिए बेताब हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola