ePaper

सलमान को इंडस्‍ट्री का असली ‘बॉडीबिल्‍डर'' मानते हैं आमिर खान, देखें वीडियो

Updated at : 18 Jun 2016 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान को इंडस्‍ट्री का असली ‘बॉडीबिल्‍डर'' मानते हैं आमिर खान, देखें वीडियो

जानेमाने सुपरस्‍टार आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में उन्‍होंने फिल्‍म में अपने युवा लुक से दर्शकों को हैरान किया है. लेकिन आमिर अभिनेता सलमान खान की फिट बॉडी के कायल हैं और वो उन्‍हें बॉलीवुड का असली ‘बॉडी बिल्‍डर’ मानते हैं. दरअसल सलमान ईद […]

विज्ञापन

जानेमाने सुपरस्‍टार आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में उन्‍होंने फिल्‍म में अपने युवा लुक से दर्शकों को हैरान किया है. लेकिन आमिर अभिनेता सलमान खान की फिट बॉडी के कायल हैं और वो उन्‍हें बॉलीवुड का असली ‘बॉडी बिल्‍डर’ मानते हैं.

दरअसल सलमान ईद के मौके पर रिलीज होनेवाली अपनी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में एक रेसलर की भूमिका निभाई है. वहीं आमिर भी ‘दंगल’ में जानेमाने पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभा रहे हैं. आमिर सलमान की ‘सुल्‍तान’ देखने के लिए खासा उत्‍साहित हैं.

आमिर का कहना है कि,’ मैं शुरू से ही सलमान का फैन रहा हूं. मुझे सलमान की काया फिल्‍म जगत में अच्‍छी लगी है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ इंडस्‍ट्री में अगर कोई बॉडी बिल्‍डिंग में शामिल रहा है तो वह सलमान है. मैं उनकी फिटनेस और बॉडी का प्रशंसक हूं. मुझे नहीं लगता है कि मेरा शरीर उनकी तरह फिट है. वे बॉलीवुड के असली बॉडी बिल्‍डर हैं.’

आमिर फिल्‍म में बाधाओं से लड़कर अपनी दो बेटियों गीता फोगाट और बबीता कुमारी को कुश्‍ती का प्रशिक्षण देते नजर आयेंगे. आमिर ने इस फिल्‍म के लिए अपना वजन बढ़ाकर दर्शकों को हैरान किया था अब उनका युवा अवतार फैंस को लुभा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola