ePaper

अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बन रही फिल्म में लीड भूमिका निभा सकती हैं प्रियंका

Updated at : 15 Jun 2016 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बन रही फिल्म में लीड भूमिका निभा सकती हैं प्रियंका

मुंबई : इन दिनों हॉलीवुड में धमाल मचा रही प्रियंका चोपड़ा अब अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका निभा सकती है. ऐसी खबरें है कि प्रियंका कल्पना की भूमिका निभा सकती हैं. हालांकि इन खबरों की अबतक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रियंका इस किरदार के लिए फिट […]

विज्ञापन

मुंबई : इन दिनों हॉलीवुड में धमाल मचा रही प्रियंका चोपड़ा अब अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका निभा सकती है. ऐसी खबरें है कि प्रियंका कल्पना की भूमिका निभा सकती हैं. हालांकि इन खबरों की अबतक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रियंका इस किरदार के लिए फिट मानी जा रही है.

प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी कई महिला प्रधान फिल्मों में काम कर चुकी है. मेरीकॉम में उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहा गया था. इसके अलावा उन्हें बाजीराव मस्तानी में निभायी गयी भूमिका के लिए खूब वाहवाही मिली थी. बॉलीवुड में इन भूमिकाओं के अलावा उन्होंने हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है. क्वोटिको की पूरी सीरीज में प्रियंका के काम की तरीफ हुई. इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola