ePaper

ऐश्‍वर्या संग अनबन की खबरों को लेकर अभिषेक ने तोड़ी चुप्‍पी, दिया ये जवाब ?

Updated at : 15 Jun 2016 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्‍वर्या संग अनबन की खबरों को लेकर अभिषेक ने तोड़ी चुप्‍पी, दिया ये जवाब ?

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अभिषेक बच्‍चन और उनकी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. लेकिन अब इन खबरों को लेकर जूनियर बच्‍चन ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है. मिड डे में […]

विज्ञापन

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अभिषेक बच्‍चन और उनकी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. लेकिन अब इन खबरों को लेकर जूनियर बच्‍चन ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है.

मिड डे में छपी खबर के अनुसार,’ मुझे पता है कि सच क्‍या है और मीडिया की बातों को कितनी गंभीरता से लेना है. मैं अपने और ऐश्‍वर्या के बीच किसी तीसरे पक्ष को नहीं लाना चाहते जो यह बतायें की हमलोगों को कैसे जीना चाहिये.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं जानता हूं कि ऐश्‍वर्या मुझसे कितना प्‍यार करती हैं और मैं ऐश्‍वर्या को कितना प्‍यार करता हूं. अगर आप अपनी सुविधा के लिए किसी चीज को गलत तरीके से पेश करते हैं तो किजिये. मैं एक पब्लिक फिगर हूं और हर बात पर रियेक्‍ट नहीं कर सकता.’

‘हाउसफुल 3′ अभिनेता ने कहा,’ मैं हर समय मीडिया को खुश नहीं रह सकता. मेरी शादीशुदा जिदंगी उस तरह से नहीं चल सकती जैसा मीडिया कहती है. मेरे लिये यह कोई मुद्दा नहीं है.’

बतातें चलें कि एक प्रमोशन इवेंट के दौरान अभिषेक ने ऐश्‍वर्या संग फोटो खिंचवाने से मना कर दिया था और बाद वे उन्‍हें स्‍टेज पर छोड़कर चले गये थे. इसके बाद मीडिया में खबर आई थी दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. बाद में अभिषेक ने अपने एक बयान में कहा था कि वो ऐश्‍वर्या की फिल्‍म थी इसलिये वे वहां से चले गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola