''मोहन जोदाडो'' में कुछ ऐसे नजर आयेंगे रितिक रोशन, फर्स्टलुक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाडो’ में उनका फर्स्टलुक जारी हो गया है. आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है. इस पोस्टर को रितिक ने खुद भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है. बीते कल फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था. पोस्टर में रितिक हाथ […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाडो’ में उनका फर्स्टलुक जारी हो गया है. आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित है. इस पोस्टर को रितिक ने खुद भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है. बीते कल फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था.
पोस्टर में रितिक हाथ में त्रिशूल लिये नजर आ रहे हैं. फिल्म में भारतीय संस्कृति के उस दौर से रुबरु कराया जायेगा जब धीरे-धीरे सामाजिक व्यवस्था शुरू हो रही थी. आशुतोष ने इस फिल्म को बनाने के लिए गहराई से रिसर्च किया है.
The manifestation of love and power.. SARMAN .#MohenjoDaroPoster @utvfilms @agppl_tweets @hegdepooja @arrahman pic.twitter.com/kA5KR1hQ10
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 7, 2016
रितिक इस फिल्म में शानदार एक्शन करते नजर आयेंगे. फिल्म में वे पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आयेंगे. फिल्म में कबीर बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




