VIDEO: किरण के नाम से फर्जी अकांउट बनाकर अनजान शख्स कर रहा था चैटिंग, FIR दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी और निर्देशिका किरण राव ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. किरण ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित साइबर सेल में उनके नाम से फर्जी अकांउट चलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. किरण ने अपनी शिकायत में कहा है कि कोई अनजान शख्स उनके नाम […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी और निर्देशिका किरण राव ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. किरण ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित साइबर सेल में उनके नाम से फर्जी अकांउट चलाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
किरण ने अपनी शिकायत में कहा है कि कोई अनजान शख्स उनके नाम से सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके करीबियों से चैट कर रहा है. उस शख्स ने किरण की कुछ तस्वीरें भी अपलोड की है.
किरण को इस बात का डर है कि कोई उनके नाम का फायदा उठाकर कोई ऐसी हरकत न कर बैठे जिससे उनकी छवि उनके फैंस के सामने खराब हो. किरण की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
खबरों की मानें तो उस अनजान शख्स ने किरण के नाम से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. बाद में किरण को अपने एक दोस्त के जरिये इस फर्जी अकाउंट के बारे में पता चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










