प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योत्सना का निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी का निधन हो गया है. उनकी नानी 94 वर्ष की थी. बीते दिनों ही प्रियंका ने अपनी नानी और पिता की तस्वीर साझा की थी और नानी को 94वें जन्मदिन की बधाई दी थी. प्रियंका बहुत अकेला महसूस कर रही है. पिता के बाद अब नानी भी उन्हें छोड़कर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी का निधन हो गया है. उनकी नानी 94 वर्ष की थी. बीते दिनों ही प्रियंका ने अपनी नानी और पिता की तस्वीर साझा की थी और नानी को 94वें जन्मदिन की बधाई दी थी. प्रियंका बहुत अकेला महसूस कर रही है. पिता के बाद अब नानी भी उन्हें छोड़कर चली गई.
प्रियंका के ऑफिस के अनुसार,’ हमारी प्यारी नानी मधु ज्योत्सना अखौरी नहीं रहीं. वे सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक और स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ और भी बहुत कुछ रह चुकी थीं. वे नींद में ही सबको छोड़कर चली गईं.’
हाल ही में प्रियंका ने पिता अशोक चोपड़ा के साथ अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की थी. जिसमें वे पिता की गोद में नजर आई थी. आपको बता दें पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा पिछले एक दशक से बॉलीवुड में सक्रिय है.
हाल ही में प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ और अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिकों’ की शूटिंग पूरी कर भारत लौटी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




