हाव-भाव से हंसाना सबसे कठिन विधा : अक्षय कुमार

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि स्लैपस्टिक कॉमेडी (हाव भाव से हंसाना) को भले ही हेय दृष्टि से देखा जाता हो, लेकिन यह काम करने के लिहाज से सबसे कठिन विधा है. अक्षय की फिल्म ‘हाउसफुल 3’ आज ही रिलीज हो रही है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि स्लैपस्टिक कॉमेडी (हाव भाव से हंसाना) को भले ही हेय दृष्टि से देखा जाता हो, लेकिन यह काम करने के लिहाज से सबसे कठिन विधा है. अक्षय की फिल्म ‘हाउसफुल 3’ आज ही रिलीज हो रही है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, लीसा हेडन और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में हैं.
पर्दे पर और आम जीवन दोनों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता ने कहा कि वह स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले कलाकारों का काफी सम्मान करते हैं. अक्षय ने कहा, ‘स्लैपस्टिक भी एक विधा है और यह सबसे कठिन है. मैं स्टैंडअप कॉमेडी करने कलाकारों का और हंसोड लोगों का काफी सम्मान करता हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं मिस्टर बीन, चार्ली चैप्लिन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मानता हूं. मैं स्लैपस्टिक को हेय दृष्टि से ना देखने का अनुरोध करता हूं. मुझे उम्मीद है कि स्लैपस्टिक फिल्मों के प्रति धारणा बदलेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










