''कॉमेडी नाइट्स...'' में मीका सिंह की जगह ले सकते हैं ये अभिनेता! देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2016 12:46 PM
सिंगर मीका सिंह ने कभी नहीं सोचा होगा कि कपिल शर्मा के शो में जाना उनके लिए इतना बड़ी मुसीबत बन जायेगा. कपिल और कलर्स चैनल वालों के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं. कलर्स पर प्रसारित होनेवाले शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ को मीका […]
सिंगर मीका सिंह ने कभी नहीं सोचा होगा कि कपिल शर्मा के शो में जाना उनके लिए इतना बड़ी मुसीबत बन जायेगा. कपिल और कलर्स चैनल वालों के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं. कलर्स पर प्रसारित होनेवाले शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ को मीका सिंह जज करते हैं. यह शो पहले ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के नाम से प्रसारित होता था जिसे कपिल होस्ट करते थे.
हाल ही में मीका कपिल के नये शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आये. उन्होंने यहां कपिल के शो की तारीफ की और उन्हें अपना भाई बताया. उन्होंने कहा,’ आप सभी जानते हैं कि मैं कपिल का भाई हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. मैं उनसे काफी लंबे समय बाद मिला. मुझे तीन-चार गाने लॉन्च करने है और इसके प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ सबसे बेस्ट है.’
लेकिन यह बात चैनल को रास नहीं आई और उन्होंने मीका सिंह और ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोड्यूसर को कानूनी नोटिस भेजा है. चैनल ने मीका सिंह को यहां तक कह दिया है कि वो शो को छोड़ कर चलें जायें.
अब खबरें आ रही है कि मीका को इस शो से रिप्लेस किया जा सकता है और उनकी जगह अभिनेता सोहेल खान ले सकते हैं. सोहेल इससे पहले ‘कॉमेडी सर्कस’ को जज कर चुके हैं और कृष्णा अभिषेक के बहुत अच्छे दोस्त हैं.
आपको बता दें कि ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ का कृष्णा और भारती सिंह होस्ट करते हैं और मीका सिंह इस शो के जज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










