फिल्म ''बेवॉच'' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2016 11:29 AM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को चोट लगी है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के सेट पर प्रियंका चोपड़ा को चोअ लगी जिसके बाद उन्हें फर्स्ट एड लेना पड़ा. प्रियंका चोपड़ा ने अपने घायल होने का इशारा इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को पोस्ट करके किया है. इस […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को चोट लगी है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के सेट पर प्रियंका चोपड़ा को चोअ लगी जिसके बाद उन्हें फर्स्ट एड लेना पड़ा. प्रियंका चोपड़ा ने अपने घायल होने का इशारा इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को पोस्ट करके किया है. इस तस्वीर में फर्स्ट एड किट और कुछ दवाईयां नजर आ रहीं है. प्रियंका ने तस्वीर की कैप्शन में लिखा भी है, ‘काम की चोटों का इलाज’.
https://www.instagram.com/p/BFWJHh0psxi/
प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘बेवॉच’ में विक्टोरिया नाम के किरदार में नजर आयेंगी. इस फिल्म में प्रियंका कई जाने माने हॉलीवुड स्टार्स जैसे ड्वेन जॉनसन, जैक एरॉन, जॉन बास, केली रोहरबैच, एलैक्जैंड्रा डाडारियो के साथ अहम किरदार में नजर आने वालीं हैं. फिल्म ‘बेवॉच’ 90 के दशक में हिट रहे टीवी सीरीज ‘बेवॉच’ पर आधारित है.
https://www.instagram.com/p/BFYpVhDJs_0/
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा फिलहाल अपनी फिल्म ‘बेवाच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनका कहना है कि रात में शूटिंग होने के कारण वह सोना भूल गयी हैं. प्रियंका ने पिछले दिनों ट्वीट किया है, ‘‘भूल जाना… कितना दिलचस्प शब्द है… सोना भूल गयी हूं… और आज रात भी काफी काम है… रात में शूटिंग… बेवाच..” 33 वर्षीय ‘क्वांटिको’ अभिनेत्री ‘बेवाच’ में विलेन विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म में डवेन जॉनसन, जैक एफ्रांन, एक्लेक्जेंड्रा ददारियो और केली रोरबाक भी हैं. फिल्म अगले साल 19 मई को रिलीज होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










