ePaper

सलमान को छोड़ शादीशुदा अजहर से शादी की थी संगीता बिजलानी ने, जानें कुछ खास ?

Updated at : 14 May 2016 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान को छोड़ शादीशुदा अजहर से शादी की थी संगीता बिजलानी ने, जानें कुछ खास ?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद अजहरुद्दीन इनदिनों अपनी आगामी बायोपिक फिल्‍म ‘अजहर’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में उनके क्रिकेट करियर और लव-अफेयर्स से जुड़ी कई बातों को पर्दे पर उतारा गया है. अजहरुद्दीन अपनी दूसरी पत्‍नी मशहूर मॉडल और अभिनेत्री संगीता बिजलानी के कारण भी चर्चा में रहे. वहीं संगीता भी अपने अभिनय […]

विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद अजहरुद्दीन इनदिनों अपनी आगामी बायोपिक फिल्‍म ‘अजहर’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में उनके क्रिकेट करियर और लव-अफेयर्स से जुड़ी कई बातों को पर्दे पर उतारा गया है. अजहरुद्दीन अपनी दूसरी पत्‍नी मशहूर मॉडल और अभिनेत्री संगीता बिजलानी के कारण भी चर्चा में रहे. वहीं संगीता भी अपने अभिनय करियर से ज्‍यादा पहले से शादीशुदा अजहरुद्दीन के साथ शादी करने और अभिनेता सलमान खान संग अफेयर को लेकर चर्चा में रही. अजहरुद्दीन ने संगीता के लिए अपनी पहली पत्‍नी नौरीन से तलाक ले लिया था.

संगीता के लिए नौरीन को छोड़ा

undefined

90 के दशक में संगीता अजहरुद्दीन की लाईफ में आई. अजहरुद्दीन 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी संगीता को देखते ही उन्‍हें दिल दे बैठे. वे शादीशुदा थे और दो बच्‍चों के पिता भी. लेकिन इसके बावजूद उन्‍होंने संगीता से अपने प्‍यार का इजहार किया और वर्ष 1996 में संगीता से शादी कर ली. उन्‍होंने नौरीन से अलग होने के लिए उन्‍हें 1 करोड़ रुपये दिये. संगीता ने इस्‍लाम कबूल कर अजहरुद्दीन से निकाह कर लिया और वो संगीता से आयशा बन गई.

जब संगीता-अजहर के बीच आने लगी दूरियां

संगीता ने अजहर को पूरी तरह से साथ दिया और दोनों की लाईफ पटरी पर दौड़ने लगी. संगीता ने जब अजहर के प्‍यार को कबूल किया था वे जानतीं थी कि अजहर शादीशुदा हैं और उनके दो बच्‍चे भी हैं. दोनों की शादीशुदा जिदंगी 15 सालों तक अच्‍छी चली लेकिन ज्‍वाला गुट्टा से अजहर की बढ़ती नज‍दीकियों ने संगीता को उनसे दूर कर दिया. इसके बाद कई बार अजहर और संगीता के अलगाव की खबरें आई. अंत में 15 साल का ये अटूट रिश्‍ता टूट गया.

सलमान से भी होनेवाली थी संगीता की शादी

undefined

मिस इंडिया बनने के बाद जब संगीता ने बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में कदम रखा तो सलमान खान के साथ उन्‍हें कई फिल्‍मों में काम करने का मौका मिला. सलमान-संगीता की नजदीकियां बढ़ी और दोनों लिंकअप की खबरें आने लगी. ऐसा दावा किया गया कि दोनों एकदूसरे से शादी करनेवाले हैं. लेकिन शादी के खबरों के बीच ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई और बाद में दोनों अलग हो गये.

खबरों की मानें तो संगीता का बिन्‍जू अली से ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद वे काफी अपसेट थी तो सलमान ने उन्‍हें सहारा दिया था जो बाद में प्‍यार में बदल गया. लेकिन शादी तक पहुंचते-पहुंचते दोनों का रिश्‍ता टूट गया. दोनों अभी दोस्‍त हैं और कभी-कभी किसी पार्टी और समारोहों में साथ-साथ नजर आ जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola