बॉलीवुड-हॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा !

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी खास पहचाना बनाई है. लेकिन अब वे भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर सकती है. उनकी मां मधु चोपड़ा का कहना है कि अगर अच्छा प्रोजेक्ट मिले तो प्रियंका उसे स्वीकार कर सकती है. मधु चोपड़ा का कहना है कि,’ प्रियंका ने […]
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी खास पहचाना बनाई है. लेकिन अब वे भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर सकती है. उनकी मां मधु चोपड़ा का कहना है कि अगर अच्छा प्रोजेक्ट मिले तो प्रियंका उसे स्वीकार कर सकती है.
मधु चोपड़ा का कहना है कि,’ प्रियंका ने तमिल-तेलगू फिल्मों में भी काम किया है. कहानी अच्छी होने पर विचार किया जा सकता है. वो किसी विशेष क्षेत्र से नहीं बंधी है वो अच्छा प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है. दरअसल प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस ‘पीबल पिक्चर्स’ के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ का निर्माण किया गया है.
उन्होंने आगे कहा,’ बिहार प्रियंका के लिए एक खास जगह है. वो जमशेदपुर में पैदा हुई है और उनकी पहली स्कूली शिक्षा यहीं से ली थी. मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी प्रियंका ने सबसे पहले बिहार का ही दौरा किया था. इसलिये हमने अपने प्रोडक्शन हाउस से सबसे पहले भोजपुरी फिल्म बनाने की सोची.’
प्रियंका इनदिनों अपने अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिकों’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. इसके अलावा वे हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की भी शूटिंग कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




