ePaper

इंडस्‍ट्री में हर कोई आपका मूल्यांकन करता है : मीरा चोपडा

Updated at : 06 May 2016 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
इंडस्‍ट्री में हर कोई आपका मूल्यांकन करता है : मीरा चोपडा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का मानना है कि फिल्म जगत अत्यंत आलोचनात्मक हो सकता है और कई लोग किसी अभिनेता या अभिनेत्री के पीठ पीछे अलग-अलग तरह की बातें कर सकते हैं. प्रियंका चोपडा की रिश्ते में बहन मीरा ने हिन्दी फिल्म जगत में सतीश कौशिक की ‘गैंग ऑफ घोस्ट’ से अपने सफर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का मानना है कि फिल्म जगत अत्यंत आलोचनात्मक हो सकता है और कई लोग किसी अभिनेता या अभिनेत्री के पीठ पीछे अलग-अलग तरह की बातें कर सकते हैं. प्रियंका चोपडा की रिश्ते में बहन मीरा ने हिन्दी फिल्म जगत में सतीश कौशिक की ‘गैंग ऑफ घोस्ट’ से अपने सफर की शुरुआत की थी.

उन्‍होंने ‘एनेबे अरुयिरे’ और ‘बंगराम’ जैसी क्रमश: तमिल एवं तेलगू फिल्मों में काम किया है. मीरा ने बताया, ‘फिल्म जगत में हर कोई आपका मूल्यांकन करता है. आप कुछ कहने से पहले दो बार सोचते हैं… मैंने कई निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है. मैंने देखा है कि आपके हर पहलूओं के बारे में मूल्यांकन किया जाता है.’

वह शरमन जोशी के साथ ‘1920 लंदन’ में नजर आने वाली हैं. उन्होंने जोशी की तारीफ करते हुये कहा कि उनके साथ किसी का रिश्ता सहज हो सकता है. टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित ‘1920 लंदन’ फिल्म ‘1920′ हॉरर श्रृंखला की तीसरी फिल्म है. यह फिल्म आज प्रदर्शित हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola