”रेसलर” के बाद ”सीक्रेट सुपरस्‍टार” बन सकते हैं आमिर खान, वीडियो

Updated:
विज्ञापन
”रेसलर” के बाद ”सीक्रेट सुपरस्‍टार” बन सकते हैं आमिर खान, वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ‘दंगल’ में एक रेसलर की भूमिका नि भाने के बाद अगली फिल्‍म में एक संगीतकार की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ नामक इस फिल्‍म को आमिर प्रोड्यूस भी करेंगे. दरअसल इस फिल्‍म का निर्देशन आमिर के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन करने जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ‘दंगल’ में एक रेसलर की भूमिका नि भाने के बाद अगली फिल्‍म में एक संगीतकार की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ नामक इस फिल्‍म को आमिर प्रोड्यूस भी करेंगे. दरअसल इस फिल्‍म का निर्देशन आमिर के पूर्व मैनेजर अद्वैत चंदन करने जा रहे हैं.

सूत्रों की मानें तो इस फिल्‍म की कहानी एक मां और एक बच्‍चे के बीच बुनी गई है. इस फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है और गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं. फिल्‍म में आमिर के अलावा एक बच्‍चा भी मुख्‍य किरदार में होगा. इससे पहले आमिर फिल्‍म ‘तारे जमीन पर’ में भी एक बच्‍चे के साथ काम कर चुके हैं.

फिल्‍म एक युवा गायक की है जो संगीत की दुनियां में पैर जमाना चाहता है और नाम कमाना चाहता है. सबकुछ ठीकठाक रहा तो फिल्‍म की शूटिंग अगले महीने से वड़ोदरा में शुरु हो जायेगी. फिलहाल फिल्‍म के लिए बाकी कलाकारों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola