जानें ”देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा के फिटनेस का राज ?

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह ‘बेवॉच’ के अपने सह अभिनेताओं के साथ जिम नहीं जातीं क्योंकि उनके लिए यह जरुरी नहीं है. 33 वर्षीया अभिनेत्री जैक एफरॉन, ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन और केली रोहरबाच के साथ ‘बेवॉच’ के रीमेक में काम कर रही हैं. प्रियंका ने कहा, ‘वास्तव […]
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह ‘बेवॉच’ के अपने सह अभिनेताओं के साथ जिम नहीं जातीं क्योंकि उनके लिए यह जरुरी नहीं है. 33 वर्षीया अभिनेत्री जैक एफरॉन, ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन और केली रोहरबाच के साथ ‘बेवॉच’ के रीमेक में काम कर रही हैं.
प्रियंका ने कहा, ‘वास्तव में मैं कसरत करने की बडी प्रशंसक नहीं हूं. मैं अनुवंशिक रुप से भारतीय जीन की भाग्यशाली हूं जहां मुझे प्रशिक्षण की जरुरत नहीं है. हालांकि, केली रोरहबाच मुझे अपने साथ प्रशिक्षण के लिए समझाने की कोशिश कर रही हैं और हर सुबह जब मुझे अपने साथ ले जाने का प्रयास करती हैं. मुझे केवल पसंद है ‘ओह, मैं आधे घंटे और सो सकती थी?’
भोजन प्रेमी अभिनेत्री ने कहा कि वह डाइटिंग नहीं करती हैं. उन्होंने कहा, ‘यह बुरा है. मैं जानती हूं.’ प्रियंका ने कहा, ‘‘हम खुद को गंभीरता से नहीं लेते. कल हम बडे अभिनेताओं के साथ एक भोज में शामिल होने जा रहे हैं… (और) शूटिंग के बीच में हम समुद्र तट पर मस्ती करते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










