ePaper

आलिया संग फिल्म को लेकर किंग खान ने किये कई खुलासे

Updated at : 29 Apr 2016 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
आलिया संग फिल्म को लेकर किंग खान ने किये कई खुलासे

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि आलिया भट्ट के साथ आ रही उनकी नयी फिल्म कोई पारंपरिक हीरो-हीरोइन फिल्म नहीं बल्कि जीवन के एक हिस्से को दर्शाने वाली फिल्म है. खबरें थीं कि गौरी शिंदे की इस फिल्म में शाहरुख ‘लव गुरु’ का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन अभिनेता ने इससे इनकार […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि आलिया भट्ट के साथ आ रही उनकी नयी फिल्म कोई पारंपरिक हीरो-हीरोइन फिल्म नहीं बल्कि जीवन के एक हिस्से को दर्शाने वाली फिल्म है. खबरें थीं कि गौरी शिंदे की इस फिल्म में शाहरुख ‘लव गुरु’ का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन अभिनेता ने इससे इनकार किया.

शाहरुख ने कहा, ‘मैं फिल्म में लव गुरु की भूमिका में नहीं हूं. यह फिल्म जीवन के एक हिस्से के बारे में है. इसलिए फिल्म में पारंपरिक हीरो-हीरोइन नहीं होंगे.’ उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दिलचस्प और अलग फिल्म है. मैंने इस तरह की फिल्म कभी नहीं की है.’ 50 वर्षीय अभिनेता ने संकेत दिया कि वह फिल्म में कैमियो नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘यह 42-43 दिनों की फिल्म है और मैंने इसमें बहुत काम किया है. मैं इसमें एक मुख्य भूमिका निभा रहा हूं. लेकिन मैं दूसरे लडके-लडकियों का महत्व छीन नहीं सकता.’ शाहरुख का कहना है कि उन्हें आलिया के साथ काम करने में खूब मजा आया.

उन्होंने कहा, ‘मुझे आलिया और गौरी के साथ काम करना अच्छा लगा, यह बहुत मजेदार था.’ हाल ही में शाहरुख की फिल्‍म ‘फैन’ रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola