ePaper

बॉलीवुड सितारों ने दी मशहूर गायक प्रिंस को श्रद्धांजलि

Updated at : 22 Apr 2016 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों ने दी मशहूर गायक प्रिंस को श्रद्धांजलि

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने और रितिक रौशन सहित हिन्दी फिल्म जगत के कई अन्य सदस्यों ने प्रतिष्ठित अमेरिकी गायक प्रिंस की अचानक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. संगीत की दुनिया की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक माने जाने वाले गायक कल शाम मिन्नेसोटा में मृत मिले […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने और रितिक रौशन सहित हिन्दी फिल्म जगत के कई अन्य सदस्यों ने प्रतिष्ठित अमेरिकी गायक प्रिंस की अचानक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. संगीत की दुनिया की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक माने जाने वाले गायक कल शाम मिन्नेसोटा में मृत मिले थे.

उनकी मृत्यु की खबर आने के बाद सितारों ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर ‘पर्पल रेन’ के गायक को श्रद्धांजलि दी. अभिषेक ने लिखा कि प्रिंस हमारी पीढी के महानतम संगीतकारों में से एक थे. उनकी आत्मा को शांति मिले. रितिक ने उन्हें संगीत की दुनिया का बादशाह कहा है. उन्होंने लिखा है कि प्रिंस की आत्मा को शांति मिले. आप वास्तव में बादशाह थे. हजारों लोगों के अच्छे और बुरे समय में दोस्त होने के लिए धन्यवाद.

माधुरी ने लिखा है, ‘एक दिग्गज नहीं रहे. प्रिंस की आत्मा को शांति मिले. दुनिया भर के संगीतकारों की पीढियां उनसे प्रेरित हुयी. पर्पल रेन मेरा पसंदीदा गीत है.’

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कहा कि उनकी मृत्यु से संगीत जगत को नुकसान हुआ है. उनकी मृत्यु पर फराह खान, ऐश्वर्या आर धनुष, अरशद वारसी और निर्देशक साजिद खान ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola