ePaper

...तो ओबामा से मिलकर प्रियंका चोपडा करेंगी यह सवाल

Updated at : 13 Apr 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
...तो ओबामा से मिलकर प्रियंका चोपडा करेंगी यह सवाल

मुंबई : पद्म श्री पुरस्कार मिलने से प्रियंका चोपडा काफी खुश हैं. अब वे बॉलीवुड में शाहरुख खान, और आमिर खान जैसे साथी सितारों की जमात में शामिल हो गईं हैं. प्रियंका की मानें तो यह पुरस्कार उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसे उन्होंने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हासिल किया है. पूर्व […]

विज्ञापन

मुंबई : पद्म श्री पुरस्कार मिलने से प्रियंका चोपडा काफी खुश हैं. अब वे बॉलीवुड में शाहरुख खान, और आमिर खान जैसे साथी सितारों की जमात में शामिल हो गईं हैं. प्रियंका की मानें तो यह पुरस्कार उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसे उन्होंने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हासिल किया है. पूर्व विश्व सुंदरी को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जबकि रजनीकांत को पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

सम्मान मिलने के बाद प्रियंका ने कहा, ‘‘रजनीकांत सर के साथ पद्म श्री पाकर मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया लेकिन हम लोग एक ही जगह थे और यह मेरे लिए वाकई में बहुत खुशी का मौका था क्योंकि मैं उनकी बहुत बडी प्रशंसक हूं।’ उन्होंने कहा, ‘‘सिनेमा के क्षेत्र में वह बहुत बडी हस्ती हैं. राष्ट्रपति द्वारा उन्हें मेरे सामने सम्मानित किया जाना मेरे लिए वाकई में बहुत सम्मान की बात थी.’ अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री ‘‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभा रही हैं और इस सम्मान को पाने के लिए वह टीवी सीरीज की लॉस एंजिलिस में चल रही शूटिंग से एक दिन का समय निकालकर भारत आई हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘वे एक दिन के लिए शूटिंग नहीं कर रहे हैं. मैंने सप्ताहांत में शूटिंग करने का अनुरोध किया था और कार्यक्रम के सभी कलाकार इस पर सहमत हो गए. वे जानते हैं कि मेरे लिए यह सम्मान कितना महत्वपूर्ण है और ‘क्वांटिको’ ने वाकई में इसे संभव बनाया. चूंकि यह कार्यक्रम हर रविवार को प्रसारित होता है इसलिए इसकी शूटिंग रोकी नहीं जा सकती है.’ उन्होंने कहा कि रक्षा पृष्ठभूमि के कारण इस सम्मान की अहमियत से वाकिफ हूं.

व्हाइट हाउस से डिनर के लिए न्योता मिलने से प्रियंका काफी उत्साहित हैं. इस संबंध में उन्होंने कहा कि ‘अगर मैं ओबामा से मिलती हूं तो उनसे पूछूंगी कि आपका ये लास्ट टेन्योर है, क्या आप व्हाइट हाउस में पार्टी करेंगे?’ गौरतलब है की प्रियंका के साथ-साथ व्हाइट हाउस में ब्रैडली कूपर, लूसी लियु, जेन फोंडा और ग्लेडिस नाईट जैसे हॉलीवुड के बड़े नामों को भी डिनर के लिए बुलाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola