शाहिद-आलिया की ”उड़ता पंजाब” का मोशन लोगो जारी, 16 अप्रैल को आयेगा ट्रेलर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का मोशन लोगो जारी कर दिया गया है. खुद शाहिद ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. फिल्म में आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं. शाहिद और आलिया की यह दूसरी फिल्म है. फिल्म का ट्रेलर 16 अप्रैल […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का मोशन लोगो जारी कर दिया गया है. खुद शाहिद ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. फिल्म में आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं. शाहिद और आलिया की यह दूसरी फिल्म है.
फिल्म का ट्रेलर 16 अप्रैल को रिलीज होगा. शाहिद-करीना ब्रेकअप के बाद पहली बार इस फिल्म में नजर आनेवाले हैं लेकिन दोनों एक ही फ्रेम में नहीं होंगे. करीना फिल्म में एक डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनका लुक बेहद साधारण होगा.
And it begins https://t.co/522VuwAULn #UdtaPunjab. #UdtaPunjabStartsRolling today
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) April 11, 2016
आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने इस फिल्म को अपने चार साल के रिसर्च के बाद बनाया है. फिल्म में पंजाब में फैले ड्रग्स के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में शाहिद डिफ्रेंट लुक में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्म के अलावा शाहिद ‘रंगून’ में नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










