अब एक्शन फिल्म में नजर आ सकती हैं करीना

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब एक्शन फिल्म में नजर आ सकती है. हालांकि करीना कई बार ऐसा कहती हुई नजर आई है कि उन्हें एक्शन फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. लेकिन हाल ही में उन्हें रिभु दासगुप्ता की फिल्म की पटकथा पसंद आई है. खबरों की मानें तो उन्हें फिल्म की कहानी बेहद […]
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब एक्शन फिल्म में नजर आ सकती है. हालांकि करीना कई बार ऐसा कहती हुई नजर आई है कि उन्हें एक्शन फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. लेकिन हाल ही में उन्हें रिभु दासगुप्ता की फिल्म की पटकथा पसंद आई है.
खबरों की मानें तो उन्हें फिल्म की कहानी बेहद पसंस आई है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भी भर दी है. एक्शन फिल्मों में रुचि नहीं होने कि कारण करीना कई बार ऐसी फिल्मों का ऑफर ठुकरा चुकी है. फिल्म में करीना जबरदस्त एक्शन सीन करती भी नजर आ सकती है.
सूत्रों के अनुसार फिल्म में करीना एक गंभीर और स्वतंत्र महिला के किरदार में नजर आयेंगी जो मुश्किलों में फंस जाती है. सब कुछ ठीकठाक रहा तो फिल्म की शूटिंग जून से शुरु हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










