प्रियंका के बाद अब परिणिति ने भी दिखाया गायकी का हुनर, जानें क्या कहा ?

दुबई : आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में परिणीति चोपड़ा के आवाज में गाना सुनकर उनके प्रशंसक आश्चर्य में पड़ गये हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उनका परिवार हमेशा से जानता था कि वह अच्छा गा सकती हैं. 27 वर्षीया अभिनेत्री की बहन प्रियंका चोपडा एक पेशेवर गायिका हैं. यह पूछने पर कि […]
दुबई : आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में परिणीति चोपड़ा के आवाज में गाना सुनकर उनके प्रशंसक आश्चर्य में पड़ गये हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उनका परिवार हमेशा से जानता था कि वह अच्छा गा सकती हैं. 27 वर्षीया अभिनेत्री की बहन प्रियंका चोपडा एक पेशेवर गायिका हैं.
यह पूछने पर कि गाना गाने पर बात पर प्रियंका की क्या प्रतिक्रिया थी, परिणीति ने कहा, ‘वास्तव में मेरे परिवार में सभी लोग उत्साहित थे, क्योंकि सब जानते हैं कि हम सभी गा सकते हैं. मुझे लगता है कि हमारे खून में ही गाना है.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि चोपडा परिवार के रक्त में ही गाना है, ऐसे में वह बहुत खुश थे कि मुझे पेशेवर तरीके से ऐसा करने का मौका मिल रहा है.’ परिणिति लंबे समय के अंतराल के बाद इस फिल्म में नजर आनेवाली है. फिल्म में आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




