पाकिस्तानी फिल्म को करीना ने कहा ''ना'', ‘की एंड का'' में आयेंगी नजर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2016 4:34 PM

विज्ञापन

दुबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. वहीं उन्‍होंनें ऐसी रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें यह कहा गया था कि उन्होंने किसी पाकिस्तानी फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी है. कई महीनों से इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही […]

विज्ञापन

दुबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. वहीं उन्‍होंनें ऐसी रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें यह कहा गया था कि उन्होंने किसी पाकिस्तानी फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी है.

कई महीनों से इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि 35 वर्षीय करीना जाने माने पाकिस्तानी निर्देशक शोएब मंसूर की आगामी फिल्म में काम करने वाली हैं. इस बारे में पूछे जाने पर ‘बजरंगी भाईजान’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘यह सच नहीं है. मैं किसी पाकिस्तानी फिल्म में काम नहीं कर रही हूं.’

आर. बाल्की की फिल्म ‘का एंड की’ में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी. फिल्म एक अप्रैल को थियेटरों में रिलीज होगी. टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स के दूसरे संस्करण के रेड कार्पेट पर करीना ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं जिसमें एक महिला को पुरुष से अधिक महत्वाकांक्षी दिखाया गया है.

उन्होंने कहा, ‘महिलाएं आज हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रही हैं. ‘का एंड की’ यही दिखाती है और मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola