''जग्गा जासूस'' की शूटिंग फिर हुई कैंसिल, क्या रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप...

फिल्मकार अनुराग बसु अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर लगभग पिछले दो सालों से फिल्म ‘जग्गा जासूस’ बना रहे हैं. लेकिन शुरु से ही फिल्म की शूटिंग में कोई न कोई बाधा आ रही है जिस कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पा रही है. फिल्म की शूटिंग एकबार फिर कैंसिल […]
फिल्मकार अनुराग बसु अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर लगभग पिछले दो सालों से फिल्म ‘जग्गा जासूस’ बना रहे हैं. लेकिन शुरु से ही फिल्म की शूटिंग में कोई न कोई बाधा आ रही है जिस कारण फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पा रही है. फिल्म की शूटिंग एकबार फिर कैंसिल हो गई है.
पिछले साल रणबीर-कैटरीना की डेट्उ की प्रॉब्लम्स् की वजह से शूटिंग डिले हो रही थी. दोनों एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके कारण सेट का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण भी है. खबरें तो यह भी आ रही थी कि सलमान की वजह से शूटिंग लेट हो रही है, लेकिन बसु ने इसका खंडन किया था.
इस महीने की आखिर में फिल्म की कास्ट एंड क्रू मेंबर्स को शूटिंग के लिए मोरक्को जाना था लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है. मुंबई के ही एक स्टूडियो में विदेश जैसा लोकेशन बनाकर शूटिंग पूरी की जायेगी. मोरक्को नहीं जाने की फिलहाल कोई वजह सामने नहीं आ पाई है.
कुछ दिनों पहले खबर यह भी आ रही थी कि रणबीर से अलग होने के बाद कैटरीना अपने लिये एक नया घर खोज रही हैं. रणबीर अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो गये हैं. अभिनेता गोविंदा भी मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




