ePaper

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर!

Updated at : 14 Mar 2016 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ को लेकर खासा सुर्खियां में हैं. इसके अलावा वे अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं. खबरों की मानें तो अर्जुन इनदिनों नवोदित अभिनेत्री आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अभी तक किसी भी फिल्‍म में एकसाथ काम नहीं किया […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ को लेकर खासा सुर्खियां में हैं. इसके अलावा वे अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं. खबरों की मानें तो अर्जुन इनदिनों नवोदित अभिनेत्री आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अभी तक किसी भी फिल्‍म में एकसाथ काम नहीं किया है.

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ने पिछले साल सलमान खान प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी मुख्‍य भूमिका में थे. खबरों की मानें तो दोनों पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में एकसाथ नजर आये लेकिन इसके बावजूद उन्‍होंने मीडिया कैमरों के सामने आने से मना दिया.

इस पार्टी में अर्जुन की एक्‍स-गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्‍हा भी नजर आई लेकिन पार्टी के दौरान वे दोनों को नजरअंदाज करती दिखाई दी. आपको बता दें कि सोनाक्षी और अर्जुन फिल्‍म ‘तेवर’ में नजर आये थे. इसके बाद खबरें आई कि दोनों एकदूसरे के बेहद करीब हैं. अर्जुन ने पार्टी के एक तसवीर भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/BC139rSj2yI/

अर्जुन को नाम इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ भी जुड चुका है. ‘की एंड का’ में अर्जुन अभिनेत्री करीना कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. दोनों पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola