अभिनेता इमरान हाशमी की मां का निधन, कैंसर से थीं पीडित

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की मां माहेरा हाशमी का आज निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वे कैंसर से पीडित थीं और अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. इमरान के चाचा जानेमाने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने इस बात […]
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की मां माहेरा हाशमी का आज निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वे कैंसर से पीडित थीं और अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. इमरान के चाचा जानेमाने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने इस बात की पुष्टि की.
इमरान फिलहाल रोमानिया में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे है. खबर मिलने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गये. माहेरा महेश भट्ट की सिस्टर इन लॉ थीं. उन्होंने बताया,’ माहेरा का कैंसर से शुक्रवार को निधन हो गया.’
इमरान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अजहर’ और ‘राज 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं. आपको बता दें कि इससे पहले इमरान के बेटे अयान भी कैंसर के शिकार हो चुके है. अब अयान बिल्कुल ठीक है. इमरान ने अपने बेटे के इस दर्द को एक किताब की शक्ल दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










