VIDEO: ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोवर्स 13 मिलियन के पार, ऐसे मनाया जश्न…

मुंबई : ट्विटर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के फॉलोअर्स की संख्या बढकर एक करोड तीस लाख हो गई है और इसका जश्न उन्होंने फ्लोरिडा के बोका रैटन के समुद्र तट पर मनाया, जहां वह फिल्म ‘‘बेवॉच’ की शूटिंग कर रही हैं. 33 वर्षीया अभिनेत्री ने अपने सारे प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि […]
मुंबई : ट्विटर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के फॉलोअर्स की संख्या बढकर एक करोड तीस लाख हो गई है और इसका जश्न उन्होंने फ्लोरिडा के बोका रैटन के समुद्र तट पर मनाया, जहां वह फिल्म ‘‘बेवॉच’ की शूटिंग कर रही हैं.
33 वर्षीया अभिनेत्री ने अपने सारे प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स के बढने का यह सिलसिला जारी रहेगा. प्रियंका ने पोस्ट किया, ‘एक करोड तीस लाख….मुबारक. उम्मीद है यह सिलसिला जारी रहेगा.’
13 million and counting…Blessed! Here's to continuing our mad, crazy ride! xoxo pic.twitter.com/tFLO7lxgWD
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 4, 2016
पूर्व विश्व सुंदरी ने पिछले वर्ष एबीसी के शो ‘क्वांटिको’ में शानदार अभिनय कर अंतरर्राष्टरीय प्रसिद्धि प्राप्त की थी. वह फिल्म ‘बेवॉच’ में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रही हैं. हाल ही उन्होंने ऑस्कर समारोह में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










