जानें कब रिलीज होगी ''बाहुबली 2'', रिलीज डेट का हुआ खुलासा

कटप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा? इसका जवाब जल्द ही दर्शकों को मिलनेवाला है. जी हां ‘बाहुबली 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ आगामी वर्ष 2017 में 14 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रमैय्या कृष्णन ने […]
कटप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा? इसका जवाब जल्द ही दर्शकों को मिलनेवाला है. जी हां ‘बाहुबली 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ आगामी वर्ष 2017 में 14 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रमैय्या कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म ने अपने सेट के कारण भी खासा सुर्खियां बटोरी थी.
वर्ष 2015 में रिलीज हुई ‘बाहुबली’ दर्शकों के जेहन में कई सवाल छोड़ गई थी तभी से इसके सीक्वल को इंतजार किया जा रहा था. अब दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा लेकिन अब रिलीज डेट के बारे में सबको पता चल गया है. ‘बाहुबली’ हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज हुई थी.
पिछली फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था ऐसे में सीक्वल से दर्शकों की उम्मीद और बढ गई है. राजामौली भी दर्शकों के लिए कुछ नया परोसना चाहते हैं जिसके लिए वे कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही है और प्रभास ने अपना वजन भी बढा लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










