...और टाइगर का यह स्‍टंट देखकर हैरान रह जायेंगे आप, वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2016 1:58 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘बागी’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में टाइगर-श्रद्धा खतरनाक स्‍टंट करते नजर आयेंगे. हाल ही में टाइगर ने एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें टाइगर एक खतरनाक स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं और जिसमें टाइगर की छोटी सी गलती होने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘बागी’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में टाइगर-श्रद्धा खतरनाक स्‍टंट करते नजर आयेंगे. हाल ही में टाइगर ने एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें टाइगर एक खतरनाक स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं और जिसमें टाइगर की छोटी सी गलती होने से श्रद्धा को भी चोट लग सकती है.

दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्‍म में एकसाथ नजर आ रही है. फिल्‍म का डायरेक्‍शन सब्‍बीर खान ने किया और इसे प्रोड्यूस साजिद नाडियावाला कर रहे हैं. सब्‍बीर, साजिद और टाइगर इससे पहले फिल्‍म ‘हीरोपंती’ में नजर आ चुके हैं. ‘हीरोपंती’ टाइगर की डेब्‍यू फिल्‍म थी जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

https://www.instagram.com/p/BB_rvydypry/

श्रद्धा ने फिल्‍म ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. ‘बागी’ के अलावा वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रॉक ऑन 2’ में दिखाई देंगी. उन्‍होंने फिल्‍म ‘तीन पत्‍ती’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola