टोरंटो में एकसाथ नजर आये दीपिका-रणवीर, तसवीरे आई सामने

Updated at : 13 Feb 2016 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
टोरंटो में एकसाथ नजर आये दीपिका-रणवीर, तसवीरे आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर खबरें आ रही थी कि वो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए टोरंटो रवाना हो गये है. हाल ही में हॉलीवुड फिल्‍म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ के सेट से एक तसवीर सामने आई है जिसमें फिल्‍म के डायरेक्‍टर डीजे कुरोसो, रणवीर और दीपिका एकसाथ नजर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर खबरें आ रही थी कि वो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए टोरंटो रवाना हो गये है. हाल ही में हॉलीवुड फिल्‍म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ के सेट से एक तसवीर सामने आई है जिसमें फिल्‍म के डायरेक्‍टर डीजे कुरोसो, रणवीर और दीपिका एकसाथ नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि दीपिका की यह पहली हॉलीवुड फिल्‍म है.

दरअसल दीपिका टोरंटो में ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्‍म में विन डीजल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रणवीर वेलेंटाइन डे अपनी लेडी लव दीपिका के साथ बितायेंगे. इस तसवीर से यह बात साफ हो गई है. डीजे कुरोसो ने तसवीरे शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ सेट पर आज एक खास मेहमान. रणवीर सिंह और खुशमिजाज दीपिका पादुकोण. महान आत्‍मा.’

इस हॉलीवुड फिल्‍म में दीपिका एक्‍शन सीन करती नजर आयेंगी. इसके लिए उन्‍होंने जिम में पसीना बहना शुरु कर दिया है. हाल ही में दीपिका की ट्रेनिंग करते हुए कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर आई थी. अभिनेता विन डीजल ने भी दीपिका के साथ एक शानदार तसवीर और वीडियो शेय‍र किया था.

दीपिका के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है. उनकी शूटिंग भी ट्रैक पर है साथ ही रणवीर उनसे मिलने टोरंटो पहुंच गये. दोनों की जोड़ी हाल ही में फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में नजर आई थी. फिल्‍म ने कई पुरुस्‍कार अपने नाम किया हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola