रत्ना पाठक पर्दे पर मेरी परमानेंट मां बन गई हैं : फवाद खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2016 3:38 PM
मुंबई : पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का कहना है कि अदाकारा रत्ना पाठक शाह बडे पर्दे पर उनकी परमानेंट मां बन गई हैं. फवाद की आने वाली फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में अदाकारा एक बार फिर उनकी मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म ‘खूबसूरत’ में भी रत्ना ने उनकी मां की भूमिका निभाई थी. […]
मुंबई : पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का कहना है कि अदाकारा रत्ना पाठक शाह बडे पर्दे पर उनकी परमानेंट मां बन गई हैं. फवाद की आने वाली फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में अदाकारा एक बार फिर उनकी मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म ‘खूबसूरत’ में भी रत्ना ने उनकी मां की भूमिका निभाई थी. यह बतौर अभिनेता बॉलीवुड में फवाद की पहली फिल्म थी.
‘कपूर एंड सन्स’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बताया ‘मुझे लगता है कि वह मेरी परमानेंट फिल्मी मां बन गई हैं. मुझे लगता है कि उनकी जैसी दिग्गज अदाकारा के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव है और वह भी ऐसे समय में जब मैं इस इंडस्टरी में बिल्कुल नया हूं.’ पाकिस्तानी अभिनेता ने कहा कि रत्ना को पार्टियां बेहद पसंद हैं.
फवाद ने कहा, ‘ऐसी अदाकारा के साथ काम करना एक आनंदमय अनुभव है जिससे आप काफी कुछ सीख सकते हैं, वह काम में काफी सहयोग भी करती हैं. इसके अलावा उन्हें पार्टी करना भी बहुत पसंद है.’ फवाद ने यहां बॉलीवुड फिल्मकारों से उन्हें मिल रहे फिल्मों के ऑफर पर खुशी भी जाहिर की. ‘कपूर एंड सन्स’ के निर्देशक शकुन बत्रा हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट जैसे सितारें भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










