रजनीकांत ने बिग बी को कहा- वो खलनायक न बनें क्योंकि...

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उनके दोस्त और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने उनसे अपनी फिल्म ‘रोबोट’ में खलनायक की भूमिका नहीं निभाने के लिए कहा था. 2010 में आयी यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसमें रजनीकांत एवं ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य किरदार निभाए थे. अमिताभ ने […]
मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उनके दोस्त और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने उनसे अपनी फिल्म ‘रोबोट’ में खलनायक की भूमिका नहीं निभाने के लिए कहा था. 2010 में आयी यह फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसमें रजनीकांत एवं ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य किरदार निभाए थे.
अमिताभ ने कहा, ‘शंकर (निर्देशक) मेरे पास आए थे और वह चाहते थे कि मैं फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाउं. मैंने रजनी को फोन किया. उन्होंने कहा ‘लोग आपको खलनायक के तौर पर स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए आप फिल्म मत कीजिए. मैंने कहा कि ठीक है.’
ऐसी खबरें थीं कि अमिताभ से ‘रोबोट’ की सीक्वल फिल्म ‘रोबोट 2′ में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए भी संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया. 73 साल के अभिनेता की नई फिल्म ‘वजीर’ आठ जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी मुख्य किरदारों में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




