मैं शाहिद के साथ काम नहीं कर रहा हूं: रोहित शेट्टी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 1:11 PM
मुंबई : फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने इस खबर से इनकार किया है वह एक फिल्म के लिए अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम कर रहे हैं. ऐसी खबर थी कि ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के निर्माता और ‘हैदर’ स्टार जल्द ही एक साथ काम करेंगे. रोहित निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही […]
मुंबई : फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने इस खबर से इनकार किया है वह एक फिल्म के लिए अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम कर रहे हैं. ऐसी खबर थी कि ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के निर्माता और ‘हैदर’ स्टार जल्द ही एक साथ काम करेंगे. रोहित निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.
रोहित ने कहा, ‘नहीं, मैं शाहिद के साथ काम नहीं कर रहा हूं. मैं नहीं जानता कि ये खबरें कहां से आ रही हैं. हमने सिर्फ एक बार मुलाकात की है और अभी ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिस पर हम साथ में काम कर रहे हैं.’ फिलहाल रोहित ने अपनी आगामी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है. शाहिद इनदिनों आगामी फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










