…तो इसलिये अक्षय ने ठुकरा दिया टीवी शो का ऑफर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘रोबोट 2’ के लिए एक डांस रियेलिटी शो के ऑफर का ठुकरा दिया है. इस फिल्म में अक्षय निगेटिव किरदार में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म ‘रोबोट’ की सीक्वल होगी जिसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका […]
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘रोबोट 2’ के लिए एक डांस रियेलिटी शो के ऑफर का ठुकरा दिया है. इस फिल्म में अक्षय निगेटिव किरदार में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म ‘रोबोट’ की सीक्वल होगी जिसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
इस फिल्म को लेकर अक्षय खासा उत्साहित है. फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है. अक्षय टीवी शो में काम करने के लिए तैयार भी हो गये थे लेकिन टीवी शो और ‘रोबोट 2’ की शूटिंग एकदूसरे से टकरा रही थी इसलिये अक्षय ने इसे करने से मना कर दिया. दर्शकों के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज होगा क्योंकि इस फिल्म में रजनीकांत के साथ होंगे वो निगेटिव रोल में.
अक्षय की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ अगले महीने रिलीज होनेवाली है. फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी. इस फिल्म में निमरत कौर और पूरब कोहली भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी 1990 में इराक-कुवैत के बीच हुए युद्ध के बाद वहां मौजूद भारतीयों के वहां से बाहर निकलने के मिशन पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










