ePaper

आदित्‍य-कैटरीना का रोमांस, ''फितूर'' का फर्स्‍टलुक जारी

Updated at : 30 Dec 2015 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
आदित्‍य-कैटरीना का रोमांस, ''फितूर'' का फर्स्‍टलुक जारी

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आगामी फिल्‍म ‘फितूर’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. फिल्‍म में कैटरीना के अलावा आदित्‍य रॉय कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में आदित्‍य ने एक कश्‍मीरी लड़के का किरदार निभाया है. फिल्‍म के लिए उन्‍होंने अपनी फिजिक को दमदार दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है. दोनों कलाकार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की आगामी फिल्‍म ‘फितूर’ का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. फिल्‍म में कैटरीना के अलावा आदित्‍य रॉय कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में आदित्‍य ने एक कश्‍मीरी लड़के का किरदार निभाया है. फिल्‍म के लिए उन्‍होंने अपनी फिजिक को दमदार दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है. दोनों कलाकार पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं.

फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर की वादियों में हुई है और इस फिल्‍म में दर्शकों को शानदार लोकेशंस भी देखने को मिलेंगे. पहले इस फिल्‍म में सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी थी. उन्‍होंने फिल्‍म की शूटिंग शुरु भी कर दी थी लेकिन फिर अचानक उन्‍होंने इस फिल्‍म से पल्‍ला झाड़ लिया. अब रेखा की जगह फिल्‍म में अभिनेत्री तब्‍बू नजर आयेंगी. अभिषेक कपूर ने इस फिल्‍म को डायरेक्‍ट किया है.

आदित्‍य ने फिल्‍म ‘आशिकी 3’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. उनकी फिल्‍म ने खासा सुर्खियां बटोरी थी. आजकल सीनीयर कलाकारों के साथ काम करने का ट्रेंड चल पड़ा है. अर्जुन कपूर जल्‍द ही करीना कपूर के साथ आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ में नजर आनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola