ePaper

आमिर खान और अनुष्‍का शर्मा ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015''

Updated at : 30 Dec 2015 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान और अनुष्‍का शर्मा ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और ‘पीके’ में उनकी सह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक सर्वेक्षण में ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015′ चुना गया है. आमिर और अनुष्का को 2015 में शाकाहारी भोजन को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए पेटा ने शीर्ष शख्सियत चुना है. उन्होंने शाकाहारी शख्सियत अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रानावत, […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और ‘पीके’ में उनकी सह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक सर्वेक्षण में ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015′ चुना गया है. आमिर और अनुष्का को 2015 में शाकाहारी भोजन को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए पेटा ने शीर्ष शख्सियत चुना है.

उन्होंने शाकाहारी शख्सियत अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रानावत, शाहिद कपूर, आर माधवन और धनुष को पछाड दिया है. पेटा ने बताया, ‘आमिर और अनुष्का फिट शाकाहारी के आदर्श उदाहरण हैं औैर वे अपने हजारों प्रशंसकों को शाकाहारी खाना खाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.’

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘पीके’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्‍म में अनुष्‍का ने एक पत्रकार और आमिर ने एक एलियन की भूमिका निभाई थी. आमिर फिलहाल आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वे एक रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे. वहीं अनुष्‍का करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola